फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के बदले 30 से लेकर 5000 रुपये तक देनी होगी फीस, 15-16 कॉलोनियों में वसूला जाएगा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई के बदले 30 से लेकर 5000 रुपये तक देनी होगी फीस, 15-16 कॉलोनियों में वसूला जाएगा शुल्क
विज्ञापन

एलडीए की विकसित कॉलोनियों में अब कूड़ा उठाने और सफाई के लिए यूजर चार्ज देना होगा। प्राधिकरण यह शुल्क उन कॉलोनियों में वसूलेगा, जो अभी तक नगर निगम को हैंडओवर नहीं की गई हैं।
एलडीए की ओर से बनाए गए प्रस्ताव के मुताबिक यहां रहने वालों को 30 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की फीस चुकानी होगी। एलडीए यह फीस अनुरक्षण शुल्क के रूप में वसूलेगा।
विज्ञापन

लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को होने वाली बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाना है। इसकी तैयारी कर ली गई है।
पांच जनवरी को हुई बोर्ड बैठक में यह तय किया गया था कि अगर इस तरह का चार्ज लगाया जाए तो सफाई व्यवस्था को एलडीए के अधीन कॉलोनियों में सुधारा जा सकता है।
स्वच्छ भारत अभियान में इसकी तत्काल जरूरत भी है। इसके बाद बोर्ड ने यूजर चार्ज की दरें तय करके प्रस्ताव अगली बोर्ड बैठक में रखने के लिए आदेश दिया था। इसके अनुपालन में अब दरें तय करके प्रस्ताव रखा जाएगा।
प्रति वर्गमीटर फॉर्मूला से तय हुईं दरें
एलडीए की कॉलोनी में यूजर चार्ज (प्रस्ताव में अनुरक्षण शुल्क) की दरें प्रति वर्गमीटर फॉर्मूले से तय हुई हैं। यह चार्ज करीब 3.50 रुपये प्रति वर्गमी प्रतिमाह की दर से लिया जाएगा। मौजूदा समय में एलडीए की कॉलोनियों में 75 वर्गमीटर से अधिक बड़े भूखंड या फ्लैट विकसित किए गए हैं। ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वाले कम आय वर्ग के मकानों और फ्लैटों पर दर बोर्ड के आदेश पर तय होगी। इसे न्यूनतम ही रखा जाएगा।
व्यावसायिक, शैक्षिक संस्थाओं पर अधिक यूजर चार्ज
एलडीए का यूजर चार्ज आवासीय उपयोग में कम रहेगा। हालांकि, व्यावसायिक और शैक्षिक संस्थाओं पर यह डेढ़ से दो गुना तक होगा। शैक्षिक संस्थाओं पर यूजर चार्ज डेढ़ गुना और व्यावसायिक संस्थानों पर दोगुना आवासीय उपयोग की तुलना में रखे जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
अकेले गोमतीनगर में चार करोड़ खर्च
एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि गोमतीनगर विस्तार में ही अकेले चार करोड़ रुपये सफाई पर खर्च होना है। ऐसा यहां मशीनों से सफाई व्यवस्था कराने की योजना से खर्च बढ़ना है। अभी भी एलडीए का अपनी कॉलोनियों में सफाई कराने और कूड़ा उठवाने का खर्च सालाना पांच करोड़ रुपये से अधिक है। इनमें गोमतीनगर विस्तार के अलावा जानकीपुरम विस्तार, मानसरोवर योजना, बसंतकुंज शामिल हैं।
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाना शुरू करेगा एलडीए
एलडीए अपनी योजनाओं में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन भी शुरू करेगा। वहीं, इसके निस्तारण को कूड़े से खाद बनाई जा रही है। गोमतीनगर विस्तार से इसकी शुरुआत कर दी गई है। अब एलडीए की बाकी योजनाओं में शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्दी ही बाकी योजनाओं में भी सफाई का काम नगर निगम की तरह होना शुरू हो जाएगा।
कानून में अधिकार लगा सकते यूजर चार्ज
एलडीए अधिकारियों का कहना है कि यूपी नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 में यह नियम शामिल है कि एलडीए अपनी विकसित कालोनियों में अनुरक्षण शुल्क की वसूली करा सकता है। एलडीए बोर्ड से अनुमति लेने के बाद ऐसा किया जा सकता है।
विज्ञापन

वर्जन-
सचिव, एलडीए, मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि यूजर चार्ज लगने से एलडीए की कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था सुधरेगी। बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव रखा जा रहा है। इसकी दरें भी प्रस्तावित कर दी गई हैं। एलडीए बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद इसकी वसूली की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें