लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने अवमानना मामले में पूर्व में दिए गए आदेश के अनुपालन का हलफनामा अगली सुनवाई तक दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसा न होने पर एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार को अगली सुनवाई पर आरोप तय करने समेत आगे की कार्यवाही के लिए पेश होना होगा।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया की एकलपीठ ने शुक्रवार को डॉ. अंजू गुप्ता उर्फ अंजू वार्ष्णेय की अवमानना याचिका पर यह आदेश दिया। दरअसल, हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 13 अक्तूबर को ‘शिव सिंह चौहान एवं 11 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य’ मामले में आदेश पारित किया था। एकलपीठ ने उसके अनुपालन का हलफनामा दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले को अगली सुनवाई के लिए एक दिसंबर को सूचीबद्ध किया है। हालांकि प्रथमेश कुमार को शुक्रवार देर रात एलडीए वीसी के पद से हटाकर सीतापुर का डीएम बनाया गया है।