फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए बिल्डिंग मालिक से वसूलेगा ध्वस्तीकरण पर खर्च हुए 26.14 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड वाली बिल्डिंग ध्वस्त करने के एवज में एलडीए उसके मालिक से 26.14 लाख रुपये वसूलेगा। एलडीए की समिति की ओर से यह रकम तय करने के बाद वसूली का नोटिस भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अलीगंज सेक्टर-डी की बिल्डिंग में 22 जून को आग लगने से 15 लोगों की जान चली गई थी। घटना के बाद एलडीए ने 10 जुलाई को इमारत के ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया था। इसमें मालिक को 15 दिन का मौका खुद इमारत तोड़ने के लिए दिया गया था। यह भी कहा गया था कि यदि तय समय में भवन स्वामी इमारत नहीं तोड़ेगा तो एलडीए उसे ध्वस्त करेगा और इस पर आने वाला खर्च भी वसूलेगा।
मालिक ने तय समय में इमारत को ध्वस्त नहीं किया। ऐसे में 25 जुलाई को एलडीए ने इसे गिराया। इस काम के लिए जेसीबी, ट्रक व अन्य मशीनों के साथ कर्मचारी भी लगाए गए। कई थानों का पुलिस बल मौके पर रहा। एलडीए के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि ध्वस्तीकरण पर कुल 26 लाख 14 हजार 212 रुपये खर्च हुए हैं। इसकी वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें