फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध कॉम्प्लेक्स तोड़ने गई एलडीए की टीम पर हमला

विज्ञापन
एलडीए की टीम पर हमला करते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के ग्राम चिलौला में बृहस्पतिवार को अवैध कॉम्प्लेक्स तोड़ने पहुंची एलडीए की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस लोगों ने सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए पथराव कर दिया। इसमें जोनल अधिकारी, अभियंता और कर्मचारी चोटिल हो गए। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अवर अभियंता शिवानंद शुक्ला ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित दो नामजद और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि कासिम बाबा और अन्य ने सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के ग्राम चिलौला में करीब 5000 वर्गफीट के भूखंड पर अवैध तरीके से कॉम्प्लेक्स बनवा लिया था। इसके खिलाफ विहित न्यायालय में वाद करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश दिए गए थे। आदेश के अनुपालन में प्रवर्तन जोन-एक के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी बृहस्पतिवार दोपहर टीम के साथ कार्रवाई करने मौके पर पहुंचे। प्रवर्तन जोन-दो के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह भी टीम के साथ सहयोग में थे।

प्रवर्तन दल की जेसीबी व पोकलेन अवैध दुकानों को ढहा रहा था कि तभी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत व दीपू यादव भीड़ को लेकर पहुंच गए। फिर गाली-गलौज करते हुए टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने जेसीबी, पोकलेन, बोलेरो समेत अन्य सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। पथराव में जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह, देवांश त्रिवेदी समेत कई कर्मचारियों को चोटें आईं। जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि नरेंद्र रावत, दीपू यादव समेत अन्य हमलावरों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें