लखनऊ। एलडीए ने गोमतीनगर सहित कई योजनाओं में 600 करोड़ रुपये की कीमत वाली जमीनें खोज निकाली हैं। कहीं पर ये खाली पड़ी थीं तो कहीं इन पर कब्जे थे। इन्हें हटाने के बाद एलडीए इन पर नई योजनाएं लाएगा।
वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि लैंड ऑडिट सर्वे में करीब 600 करोड़ रुपये की जमीनें मिली हैं। योजनाओं में कितनी जमीनें खाली पड़ी हैं, इसकी जांच के लिए टीम लगाई गई थी। इसने सैटेलाइट मैपिंग, ड्रोन सर्वे और स्थलीय सर्वे से इनकी तलाश की। सरसवां और गोमतीनगर में 1090 चौराहे के पास खाली जमीन पर फ्लैट और होटल बनाने की योजना है। अन्य जमीनों को लेकर भी कार्ययोजना बनाई जा रही है।