फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी, मिलेंगे सस्ते फ्लैट

Sat, 30 Apr 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • 31 जुलाई तक जारी रहेगा पंजीकरण, फिर लॉटरी से आवंटन
  • 04 लाख से 80 लाख रुपये हैं इन फ्लैटों की कीमत
  • कब्जा मिलने में नहीं लगेगा बहुत अधिक समय 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलडीए के निर्माणाधीन और रेडी टू मूव चार हजार फ्लैटों के लिए पंजीकरण 5 मई से शुरू होगा। प्राधिकरण ने इसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी है। 31 जुलाई तक पंजीकरण खुला रहेगा और इसके बाद लॉटरी के जरिये आवंटन होगा। 
विज्ञापन


खास बात है कि 4 लाख रुपये से लेकर 80 लाख रुपये कीमत के ये फ्लैट प्राधिकरण की गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम, कुर्सी रोड, शारदानगर, देवपुर पारा और प्रियदर्शनी योजनाओं में मिलेंगे। 
विज्ञापन

सबसे अधिक फ्लैट देवपुर पारा में

फ्लैट - फोटो : डेमो
इनका कब्जा मिलने में बहुत अधिक समय नहीं लगेगा। ये प्राधिकरण के रिक्त फ्लैट हैं, जो आवंटनों के निरस्त होने या पर्याप्त आवंटन न होने के चलते खाली हुए हैं। सबसे अधिक फ्लैट देवपुर पारा में हैं। 

जबकि गोमती नगर विस्तार में भी कई जगह फ्लैट खाली हैं। प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन पंजीकरण किए जा सकेंगे। इसके अलावा फार्म प्राधिकरण से अधिकृत बैंकों से भी लिए जा सकेंगे। पंजीकरण राशि फ्लैटों की कुल कीमत का पांच फीसदी होगी। इन फ्लैटों में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण भी तय होगा।
                
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें