फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए की लापरवाही आई सामने, पहले बिना अधिग्रहण बेचे 272 प्लॉट; अब निरस्त किया आवंटन

Sun, 04 May 2025 10:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में एलडीए की लापरवाही सामने आई है। पहले एलडीए ने बिना अधिग्रहण किए 272 प्लॉट बेच दिए। अब उनके आवंटन निरस्त कर दिए हैं। कई खरीदारों ने बैंक से कर्ज लेकर किस्तें भरी थीं।अब उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
LDA/एलडीए (Demo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में एलडीए ने बसंतकुंज योजना के सेक्टर-ए में वर्ष 2022 में आवंटित 272 भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया है। आवंटन लॉटरी से हुआ था। योजना की समीक्षा में सामने आया कि जिन भूखंडों का आवंटन किया गया था, वे एलडीए के पास थे ही नहीं। किसानों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही तत्कालीन अधिकारियों ने पंजीकरण खोलकर प्लॉट आवंटित किए थे। बाद में जमीन पर हाईकोर्ट से स्टे हो गया।

विज्ञापन


अब जमीन पर कानूनी विवाद देख एलडीए ने आवंटन निरस्त करने का फैसला लिया है। एलडीए का कहना है कि खरीदारों को उनकी जमा राशि लौटाई जाएगी। वहीं, खरीदारों का कहना है कि जमीन की जांच किए बिना ही प्लॉट आवंटित करना बड़ी लापरवाही है। कई खरीदारों ने बैंकों से कर्ज लेकर किस्तें भरी थीं। अब उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

दूसरी जगह प्लॉट दे एलडीए 

आवंटी शालिनी गौतम ने बताया कि उन्हें सेक्टर-ए में प्लॉट संख्या 3/303 आवंटित हुआ था। वह प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए एलडीए के चक्कर लगा रही थीं। हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर रजिस्ट्री टाली जाती रही। अब अचानक आवंटन निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें