मंदी और नोटबंदी के बाद अपनी पहली आवासीय योजना में एलडीए 13.89 लाख रुपये तक सस्ते फ्लैट बेचेगा। एलडीए बोर्ड से फैसला होने के बाद कीमतों में कटौती का यह फायदा सबसे पहले शारदानगर योजना के रश्मिखंड में बन रहे फ्लैट्स में मिलेगा।
यहां एलडीए 1,2 और 3 बीएचके के फ्लैट्स बना रहा है। इसमें सबसे अधिक संख्या मांग को देखते हुए 2बीएचके के फ्लैट्स की रहेगी।
एलडीए के आवासीय प्रोजेक्ट की योजना के मुताबिक कुल 156 फ्लैट यहां बनाए जाने हैं।
इनमें से तीन कैटेगरी में 3बीएचके फ्लैट्स बनाए जाएंगे। क्षेत्रफल में मामूली अंतर होने की वजह से इन्हें अलग-अलग कैटेगरी में रखा गया है। इनका क्षेत्रफल 1377-1232 वर्गफीट तक रहेगा।
कुल 44 3बीएचके फ्लैट्स यहां बनाए जाएंगे। वहीं दो बीएचके की दो कैटेगरी हैं। इनका क्षेत्रफल 1079 और 1183 वर्गफीट होगा। एलडीए की पिछली योजनाओं में दो बीएचके फ्लैट्स की मांग को देखते हुए इनकी संख्या सबसे ज्यादा 96 रखी गई है।
वहीं 923 वर्गफीट साइज के 161 बीएचके फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं। फ्लैट्स का निर्माण शुरू कर दिया गया है। ऐसे में मार्च 2017 में इनके रजिस्ट्रेशन खोलने की योजना एलडीए की है।
ब्याज में भी दी राहत
डेमो
फ्लैट्स की मांग घटने के बाद एलडीए के ऊपर कीमतें घटाने का दबाव बना हुआ था। इसके बाद 24 अक्तूबर 2016 की बोर्ड बैठक में नए प्रोजेक्ट्स में कीमतों को कम करने का प्रस्ताव रखा गया।
एलडीए वीसी डॉ. अनूप यादव की पहल के बाद दो बिंदुओं पर आवंटियों को राहत देने का फैसला हुआ। इसमें एक फैसला प्रशासनिक नई कॉस्टिंग गाइडलाइंस, 2016 को लागू करना था।
इसमें क न्टीजेंसी व ओवरहेड चार्जेज को आधा तक घटाकर 30 प्रतिशत से 15 प्रतिशत कर दिया गया। इससे करीब 15 प्रतिशत निर्माण का खर्च कम हो जाएगा। वहीं जमीन की कीमत को भी डेढ़ गुना से कम करके वास्तविक कीमत पर ला दिया गया है।
एलडीए अधिकारियों का कहना है कि इससे फाइनल कॉस्ट में 20 प्रतिशत तक कमी हो जाएगी। एलडीए ने इसकेसाथ ही एलडीए ने आवंटियों से ली जाने वाली अपनी त्रैमासिक किस्तों की दरों को भी एक प्रतिशत तक कम कर दिया है। यह फायदा उन लोगों को मिलेगा जो किस्तों में एलडीए को भुगतान करते हैं। छह तिमाही कि स्तों में एलडीए रजिस्ट्रेशन फीस और आवंटन की राशि के बाद के बकाए का भुगतान लेता है। इसमें भी एमआईजी और एचआईजी वर्ग को 12 की जगह 11 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज एलडीए को देना होगा।
एलडीए की गणित
- 4850 रुपये प्रति वर्गफीट, अभी रेट
- 20 प्रतिशत तक कमी का आकलन
- 3880 रुपये प्रति वर्गफीट का रेट अब रहेगा
- 970 रुपये प्रति वर्गफीट की कमी आएगी
(अंतिम रूप से फ्लैट्स की कीमतों का आकलन रजिस्ट्रेशन खोलने के समय एलडीए का कॉस्ट विभाग करेगा।)
कम कीमत में अच्छा विकल्प
डेमो
- फोटो : डेमो फोटो
इस तरह होगा फ्लैट खरीदने पर फायदा
टाइप एरिया, वर्गफुट पुरानी कीमत नई कीमत फायदा
3बीएचके 1432 69.45 55.56 13.89
3बीएचके 1387 67.27 53.82 13.45
3बीएचके 1377 66.78 53.43 13.35
2बीएचके 1183 57.37 45.90 11.47
2बीएचके 1079 52.33 41.87 10.46
1बीएचके 923 44.77 35.81 8.96
(नोट : कीमतें लाख रुपये में)
एलडीए की यह योजना शारदानगर योजना के रश्मिखंड में निर्माणाधीन है। एक फ्लोर तक निर्माण होने के बाद योजना के बुकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिए जाएंगे। मार्च 2017 में इन फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन खोलने की प्राधिकरण की योजना है। नई कॉस्टिंग नीति में इनकी कीमत का निर्धारण होना है। अच्छी लोकेशन की वजह से इन फ्लैट्स की मांग वैसे ही रहेगी। कम कीमत में आवंटियों के लिए यह अच्छा विकल्प होगा। ओपी मिश्र, मुख्य अभियंता, एलडीए