एलडीए ने छह पार्किंग नगर निगम को की हैंडओवर।
- फोटो : ??? ?????
एलडीए ने नगर निगम को अपनी छह पार्किंग हैंडओवर करने का आदेश बुधवार को जारी कर दिया। एलडीए बोर्ड के आदेश के बाद इन्हें संचालन के लिए निगम को दिया जाना था।
इनका स्वामित्व एलडीए के पास ही रहेगा। प्राधिकरण ने शासन से मिले बजट से इन पार्किंगों को बनाया था।
सचिव पवन गंगवार ने बताया कि नगर निगम को पार्किंगों को स्मार्ट तरीके से चलाना है। नगर निगम की पूर्व में सहमति मिल जाने के बाद बोर्ड से अनुमति ली गई थी।
एक अप्रैल से अब नगर निगम ही इनका संचालन करेगा। ट्रांसपोर्टनगर सहित अन्य पार्किंग पहले ही निगम को चलाने के लिए दी जा चुकी हैं।
छह में मल्टीलेवल पार्किंग हजरतगंज, सरोजनी नायडू भूमिगत पार्किंग हजरतगंज, चंदरनगर भूमिगत पार्किंग, भूतनाथ भूमिगत पार्किंग इंदिरानगर, गोल मार्केट भूमिगत पार्किंग महानगर, फातिमा अस्पताल महानगर हैं।