फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसों में घायल एलडीए कर्मी व नर्सिंग छात्रा की मौत

Mon, 05 May 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसों में घायल एलडीए कर्मी व नर्सिंग छात्रा की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। सड़क हादसे में जख्मी इंदिरानगर के हरदासी खेड़ा निवासी एलडीए में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय वाल्मीकि (50) शनिवार देर रात अस्पताल में मौत हो गई। उधर, सुशांत गोल्फ सिटी के सोनई कंजेहरा की रहने वाली नर्सिंग छात्रा सोनी यादव (19) दुर्घटना में जख्मी हो गई थीं। उनकी रविवार को अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


विजय के बेटे शिवा के मुताबिक, 23 अप्रैल को सुबह पिता बाइक से दफ्तर जा रहे थे। गोमतीनगर में परिवर्तन भवन के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से पिता जख्मी हो गए थे। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। पत्नी सोनी की सालभर पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उधर, सुशांत गोल्फ सिटी निवासी सोनी यादव के पिता दिनेश ने बताया कि बेटी ने निजी कॉलेज में नर्सिंग के लिए दाखिला लिया था। 27 अप्रैल को स्कूटी से खरीदारी करने खुरदही बाजार गई थी। वहां एक वाहन की टक्कर से बेटी जख्मी हो गई थी। रविवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिवार में मां उषा व भाई कृष्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें