लखनऊ। एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने बृहस्पतिवार को गोसाईंगंज व काकोरी इलाके में करीब 60 बीघा क्षेत्रफल में की जा रहीं आठ अवैध प्लाॅटिंग पर कार्रवाई की। यहां पर किए गए निर्माण को ध्वस्त किया। जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि गोसाईंगंज के महमूदपुर व नाजपुर में करीब पांच बीघा की प्लाॅटिंग तोड़ी गई। इसी तरह सल्लीहामऊ में करीब 25 बीघे की प्लाॅटिंग ध्वस्त की गई। जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि काकोरी के गांव नकटौरा व अलिया में करीब 35 बीघा में की जा रहीं अवैध प्लाॅटिंगों को ध्वस्त किया गया।