फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआइसी सर्वर पर जाएगा एलडीए का डाटाबेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर रिकॉर्ड में छेड़छाड़ रोकने के लिए मंडलायुक्त ने दिया आदेश
विज्ञापन

एलडीए में कामकाज की खराब स्थिति पर मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद मंडलायुक्त रंजन कुमार एक्शन में नजर आए। सोमवार देर शाम उन्होंने एलडीए में अधिकारियों संग लंबी बैठक की। वीसी अभिषेक प्रकाश भी मौजूद रहे। तय किया गया कि एलडीए का डाटाबेस एनआईसी के सर्वर पर शिफ्ट कर दिया जाए। पूरे आईटी सेक्शन को दोबारा से तैयार करने के लिए भी कहा गया है। ऐसा कंप्यूटर रिकॉर्ड में होने वाली छेड़छाड़ रोकने के लिए किया गया है।
वहीं भ्रष्टाचार के आरोपियों पर कार्रवाई के संकेत भी उन्होंने दे दिए हैं। इसके लिए सूची वीसी खुद तैयार कर रहे हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि एलडीए को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। ऑनलाइन नक्शे पास करने में भी कुछ कमियां सामने आई हैं। इनको भी ठीक कराया जा रहा है। आईजीआरएस में 90 प्रतिशत शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। मंडलायुक्त ने ओटीएस के लिए आए आवेदन सात दिन में निस्तारित करने के लिए कहा है। वहीं 50 प्रतिशत डिफॉल्टर्स के अब भी आवेदन नहीं आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 11 बजे फिर बुलाई बैठक
एलडीए को लेकर मुख्यमंत्री की नाराजगी इसी से समझी जा सकती है कि दो घंटे बैठक चलने के बाद नौ बजे थोड़ा वक्त रात का खाना खाने के लिए अधिकारियों-इंजीनियरों को दे दिया गया। इसके बाद रात 11 बजे फिर से बैठक बुला ली गई। इस बीच 13 बिन्दुओं पर चर्चा एलडीए वीसी व मंडलायुक्त ने कर कार्यशैली सुधारने के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भी जाएगी। मंडलायुक्त ने बताया कि अनियोजित कॉलोनियों में नक्शे स्वीकृत करने को लेकर बनी समिति की रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। बैठक के देर तक चलने की वजह से समिति की रिपोर्ट पर चर्चा नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें