फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन योजना में प्लॉटों की लॉटरी पांच से

Sun, 02 Feb 2014 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास परिषद ने वृंदावन योजना में ईडब्ल्यूएस व एलआईजी भूखंडों के लिए लॉटरी की तारीख तय कर दी है। लॉटरी पांच से सात फरवरी तक डाली जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा अवध विहार योजना में स्ववित्त पोषित योजना के मंदाकिनी व भागीरथी अपार्टमेंट में पंजीकरण कराने वाले उन आवेदकों की लॉटरी की तारीख भी जल्द ही घोषित होने वाली है, जिन्हें चार महीने पहले हुई लॉटरी में फ्लैट आवंटित नहीं हो पाए हैं।

ऐसे करीब साढ़े पांच सौ आवेदक हैं। वृंदावन योजना के प्रभारी अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि योजना में 40.74 से 80 वर्ग मीटर तक के भूखंड के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के आवेदकों की लॉटरी 5 फरवरी और एससी व एसटी के आवेदकों की लॉटरी 6 फरवरी को डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात फरवरी को ओबीसी के आवेदकों की लॉटरी डाली जाएगी। उधर, अपर आवास आयुक्त जेबी सिंह ने बताया कि अवध विहार योजना में स्ववित्त पोषित योजना के मंदाकिनी व भागीरथी अपार्टमेंट में पंजीकरण करने वाले जिन आवेदकों को फ्लैट आवंटित नहीं हुए हैं, उन्हें भी एक फ्लैट आवंटित कर दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें