फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिनको नहीं मिले फ्लैट उनके लिए एलडीए व आवास विकास लाएगा नई योजना

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना में बने 72 फ्लैटों के लिए आठ हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। जिन लोगों को यहां आवास नहीं मिल सका, उनके लिए अब एलडीए और आवास विकास सस्ते आवास की सुविधा लाएगा। यह बात बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लैट आवंटन पत्र वितरण के मौके पर कही।



डालीबाग में प्राइम लोकेशन पर विकसित सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के लिए चार अक्तूबर से तीन नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण हुए। कुल 8184 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया। जांच के बाद 6072 आवेदक पात्र पाए गए। इनके बीच लाॅटरी हुई। ऐसे में आठ हजार से अधिक आवेदकों को निराश होना पड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आवेदकों के लिए सस्ते आवास की नई योजना लाना एलडीए और आवास विकास परिषद की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन








सरदार वल्लभ पटेल योजना एक नजर में

एलडीए की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के लिए थी। इनमें तीन लाख रुपये सालाना आय वाले ही आवेदन कर सकते थे। फ्लैट का एरिया 36.55 वर्ग मीटर है जिसकी कीमत 10.70 लाख रुपये रखी गई थी। योजना में दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा भी दी गई है। इस योजना से बालू अड्डा, 1090 चौराहा, नरही, सिकंदरबाग एवं हजरतगंज चौराहा महज पांच से 10 मिनट की दूरी पर है। यहां स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था की सुविधा भी है। यह योजना पीएम आवास योजना में नहीं थी इसलिए वे लोग भी आवेदन कर सके जो लखनऊ के निवासी नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें