फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलडीए ने नाबालिग को आवंटित किया भवन

विज्ञापन
एलडीए कर रहा दस्तावेजों की जांच। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
एलडीए से 2001 में नाबालिग को भवन आवंटित किए जाने की शिकायत हुई है। शिकायत में कहा गया है कि यह भवन सपा की एक महिला नेता शशि सिंह को आवंटित किया गया।
विज्ञापन

शिकायत महिला नेता के पति ने की है। अब एलडीए ने आवंटन और रजिस्ट्री के लिए लगाए गए दस्तावेजों की जांच शुरू करा दी है।
अर्धसैनिक बल में कमांडेंट विनोद कुमार कनौजिया ने नियम विरुद्ध आवंटन की शिकायत आईजीआरएस से की है।
उनका कहना है कि शशि सिंह के पिता वीरेंद्र बहादुर सिंह ने विभवखंड में 1/217 में आवंटित कराया। आवंटन के वक्त 2001 में शशि सिंह की उम्र 24 साल दिखाई गई।
वहीं, 2011 में जो साक्ष्य लगाए गए हैं। उनमें उम्र 25 साल दिखाई गई है। पैनकार्ड के मुताबिक, शशि सिंह का जन्म 1986 में हुआ है। ऐसे में वह आवंटन के वक्त महज 15 साल की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच 2004 में गोमतीनगर विस्तार में शशि सिंह के पिता के नाम पर भी एक भूखंड का आवंटन हुआ है। राजनैतिक दल का रसूख का इस्तेमाल कर यह आवंटन हुआ।
जबकि खुद एलडीए के नियम के मुताबिक एक परिवार को दो भूखंड या भवन आवंटित नहीं हो सकते हैं। आवंटन के वक्त बेटी रिकॉर्ड के मुताबिक नाबालिग ही थी।
दस्तावेजों की जांच कराई जा रही
एलडीए के संयुक्त सचिव डीएम कटियार ने बताया कि भूखंड के आवंटन में गलत दस्तावेज लगाकर लाभ लिए जाने की शिकायत मिली है। शिकायत खुद आवेदिका के पति ने की है। दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें