लखनऊ। एलडीए के बनाए वाट्सएप ग्रुप पर एक मेसेज आया कि कृष्णानगर कॉलोनी में कई कोरोना पॉजिटिव सामने आने से लोग तनाव में हैं। सैनिटाइजेशन के लिए नगर निगम से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन बात नहीं बन रही है। इसके बाद एलडीए ने अपनी टीम भेजकर पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए एलडीए की 39 टीमें जुटी हैं।
नोडल अधिकारी ऋतु सुहास ने बताया कि एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश के आदेश पर शहर में अपार्टमेटों को सैनिटाइज करने और कोरोना केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए इन 36 टीमों का गठन किया गया था। करीब 129 कर्मचारी, इंजीनियर्स वाली से टीमें कानपुर रोड योजना, गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम विस्तार, प्रियदर्शिनी कॉलोनी आदि इलाकों में काम कर रही थीं। जब काम शुरू हुआ तो कभी फॉगिंग तो कभी दूसरे इलाकों में सैनिटाइजेशन की शिकायतें मिलने लगीं। ऐसे में उनकी दिक्कतों को भी दूर करने का हम हम कर रहे हैं। टीमें डॉक्टर्स से संपर्क कर केस आने पर टीमें कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी कर रही हैं।
ऋतु सुहास ने बताया कि हमारा मुख्य काम कंटेनमेंट जोन बनाना और अपार्टमेंट में सैनिटाइजेशन कराना था। रोजाना करीब 12 अपार्टमेंट औसतन हम सैनिटाइज करा रहे हैं। कोशिश है कि एक या दो दिन के अंतराल में सभी अपार्टमेंट सैनिटाइज होते रहें। हम सभी आरडब्ल्यूए से संपर्क में हैं, ताकि केस का हमें पता रहे और उचित समय पर जरूरी कदम उठाया जा सके। करीब दो लाख की आबादी को सीधे तौर पर हम संक्रमण से बचाने के लिए जुटे हैं। इसमें हर रोज हमारा औसतन एक कर्मचारी या इंजीनियर खुद पॉजिटिव हो जाता है। उसकी जगह किसी दूसरे कर्मचारी या इंजीनियर की ड्यूटी लगा काम रुकने नहीं दिया जाता है। किसी भी व्यक्ति को अगर कोरोना की वजह से दिक्कत हो रही है तो अपनी आरडब्ल्यूए को सूचित करे। हमारी टीम सहयोग के लिए पहुंचेगी।