सुनील कुमार श्रीवास्तवअक्सर हम सब बड़ी-बड़ी बातें करते हैं कि ऊर्जा संरक्षण किया जाना चाहिए लेकिन जब उस असल मायने में उस जिम्मेदारी को पूरा करने की बात आती है, तो हम सब कुछ भूल जाते हैं।दुगांवा में आए दिन सोडियम वेपर लाइट्स दिन में भी जलती रहती हैं। जाने विभाग कब तक सोता है कि उसे लाइट्स बंद करने की सुध ही नहीं रहती है।हमें नहीं भूलना चाहिए कि हमें कुछ सुविधाएं प्राकृतिक संपदाओं की वजह से मिलती हैं जिनका बेजा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। संबंधित उपकेंद्र इस ओर ध्यान दे।