फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना

Mon, 26 Aug 2013 09:36 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आम तौर पर किसी नौकरशाह को हटाए जाने पर प्रशासनिक लापरवाही का हवाला दिया जाता रहा है।
विज्ञापन


मगर सरकार ने अब इन अफसरों को हटाए जाने के साफ-साफ कारण बताने शुरू कर दिए हैं। ट्रांसफर-पोस्टिंग के इस तौर-तरीके से वरिष्ठ नौकरशाह तक हतप्रभ हैं।

एक वरिष्ठ आईएएस बताते हैं कि आमतौर पर अब तक किसी अधिकारी को हटाया जाता रहा है तो प्रशासनिक वजह ही बताई जाती रही है। संभवत: यह पहला मौका होगा जब किसी अफसर को बाकायदा यह कहकर हटाया गया है कि वह लेखपालों के भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा सकी।

पहले एक युवा आईएएस पर मस्जिद की दीवार गिरवाने की तोहमत और अब दूसरे पर लेखपालों के भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगा पाने का आरोप। इनका दर्द इतना ही नहीं है। वह कहते हैं अव्वल तो लेखपालों के मामले में कार्रवाई पहले तहसीलदार व एसडीएम पर होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर कार्रवाई सीधे डीएम पर की गई। इससे साफ है कि सरकार की निगाह कहीं है और निशाना कोई और बन रहा है। कनिष्ठ का नुकसान कर वरिष्ठों को संदेश देने का यह तरीका समझ से परे है। इससे युवा अफसरों पर गलत असर पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें