फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसीपी कोर्ट संचालित होने के आश्वासन पर वकीलों का धरना समाप्त

Thu, 12 Feb 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन साैंपते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
मलिहाबाद। जिलाधिकारी विशाख जी के एसीपी कोर्ट संचालित कराए जाने के आश्वासन पर बुधवार को वकीलों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इसके पहले डीएम ने तहसील का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मलिहाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सम्राट सिंह व महामंत्री कमलेश गौतम ने डीएम को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें एसीपी कोर्ट को मलिहाबाद में संचालित करने की मांग की। साथ ही तहसीलदार मलिहाबाद पर धारा 76,80,98,38 की पत्रावली में अनावश्यक आपत्ति लगाकर समय सीमा पर निस्तारण न करने का आरोप लगाया। डीएम ने जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। मौके पर पहुंचे एसीपी सुजीत कुमार ने वकीलों से बात की। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर एसीपी कोर्ट की जल्द व्यवस्था की जाएगी। वहीं तहसील परिसर में धरने पर बैठीं भदेसरमऊ की प्रधान विजय लक्ष्मी व उनके पति संतोष से भी बात की। डीएम ने एसडीएम को निर्देशित किया जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें