लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के महामना हाॅल में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम विषय पर सेमिनार हुआ। इसमें मुख्य वक्ता ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के वरिष्ठ अधिवक्ता क्लिफ्टन डी रोजारियो ने कहा कि वर्तमान में अधिवक्ता सरंक्षण अधिनियम बहुत आवश्यक है। कोराना काल ने इस अधिनियम की जरूरत को बड़ी सिद्दत से महसूस कराया।
उन्होंने कहा कि आज न्याय व्यवस्था व अधिवक्ता हित पर सरकारी हमला व हस्तक्षेप बढ़ गया है। अधिवक्ता और मुवक्किल के बीच पवित्र विश्वसनीय संबंध होता है। उसकी विश्वसनीयता बनाए रखना अधिवक्ता का अधिकार व कर्तव्य होता है, लेकिन सरकारी जांच एजेंसियों द्वारा उसका उल्लंघन चिंता का विषय है। ऐसे में यह सुरक्षा अधिनियम इन परिस्थितियों में सुरक्षा देने का काम करेगा।
संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र ने किया। सेमिनार में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता माता प्रसाद पाल, अयोध्या बार के अध्यक्ष राजेश वर्मा, गोरखपुर बार के सुभाष चंद्र पाल, कमल श्रीवास्तव, लखनऊ हाईकोर्ट बार के कंचन मौर्य, सौरभ श्रीवास्तव, संदीप कुमार यादव, राजित राम यादव, मंजू आदि ने भी विचार रखे।