लखनऊ। शनिवार को सरोजनीनगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली को लेकर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर से शिकायत की। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर अभद्र भाषा में बात करने और फोन नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए स्थानांतरण की मांग की। कई लेखपालों पर आवास से कार्यालय चलाने और अवैध वसूली के लिए सहायक रखने का आरोप भी लगाया। डीएम ने आरोपों की जांच कराकर दोषी मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अधिवक्ताओं ने एक वर्ष से अधिक समय से एक ही क्षेत्र में तैनात लेखपालों को हटाने, नए नायब तहसीलदार व पूर्णकालिक राजस्व निरीक्षक की तैनाती, धारा 76 और 34 के मामलों का शीघ्र निस्तारण तथा तहसील परिसर में अतिरिक्त कक्ष और वादकारियों के लिए बेंच की मांग रखी।
सरोजनीनगर में विवादित भूखंड पर अस्थाई बिजली कनेक्शन, कृषि कनेक्शन, कम वोल्टेज, सरकारी योजनाओं में लापरवाही, गोशाला अनुदान और खराब हैंडपंपों की शिकायतें आईं। मोहनलालगंज में बिजली गुल होने से अंधेरे और उमस में फरियादें सुनीं गईं। मलिहाबाद में आवास के लिए 20 हजार रुपये मांगने, विधवा पेंशन नहीं मिलने और बंदरों के आतंक की शिकायतें पहुंची।
549 शिकायतें, 122 का निस्तारण
समाधान दिवस में जिले की पांचों तहसीलों में 549 शिकायतें आईं, जिनमें 122 का मौके पर निस्तारण हुआ। सरोजनीनगर में 165 में 62, बीकेटी में 135 में 31, मोहनलालगंज में 117 में 18, मलिहाबाद में 97 में आठ और सदर में 35 में तीन मामलों का निस्तारण हुआ। डीएम ने शेष शिकायतों का एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने और शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने के निर्देश दिए।
अघोषित बिजली कटौती पर किसानों का अल्टीमेटम
नगराम में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने अघोषित बिजली कटौती और वर्टिकल सिस्टम से जुड़ी समस्याओं पर संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बिजली निगम के वर्टिकल सिस्टम में बदलाव और उपकेंद्रों पर अधिकारी नियुक्त करने की मांग की। संगठन के मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को शक्ति भवन में प्रमुख अभियंता, एमडी वितरण और जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। समाधान न होने पर पांच अक्तूबर से समेसी पावर हाउस पर धरना शुरू किया जाएगा।
समाधान दिवस में समस्या लेकर पहुंचे फरियादी। मोहनलालगंज में बिजली ही गुल हो गई।
समाधान दिवस में समस्या लेकर पहुंचे फरियादी। मोहनलालगंज में बिजली ही गुल हो गई।
समाधान दिवस में समस्या लेकर पहुंचे फरियादी। मोहनलालगंज में बिजली ही गुल हो गई।
समाधान दिवस में समस्या लेकर पहुंचे फरियादी। मोहनलालगंज में बिजली ही गुल हो गई।
समाधान दिवस में समस्या लेकर पहुंचे फरियादी। मोहनलालगंज में बिजली ही गुल हो गई।