फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रजिस्ट्री न होने से भड़के वकील, सब रजिस्ट्रार से नोकझोंक

विज्ञापन
उप निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री न होने पर हंगामा।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। सर्वर डाउन होने के कारण उप निबंधन कार्यालय में दो दिनों से भू संपत्तियों व जमीनों की रजिस्ट्री पूरी तरह बाधित है। इसके चलते 350 से अधिक रजिस्ट्रियां लंबित हो गई हैं। इससे भड़के वकीलों ने शनिवार को हंगामा कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं व सब रजिस्ट्रार के बीच नोकझोंक भी हुई। रजिस्ट्री न होने से दूरदराज से आए किसानों और पक्षकारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण रजिस्ट्री का काम शुरू ही नहीं हो सका। इससे परेशान व नाराज अधिवक्ताओं और वादकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान वकीलों को समझाने का प्रयास करने पहुंचीं सब रजिस्ट्रार विभा द्विवेदी तिवारी और अधिवक्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। सामान्य दिनों में मोहनलालगंज रजिस्ट्री कार्यालय में प्रतिदिन करीब 240 पंजीकरण होते हैं, लेकिन इन दिनों सौ रजिस्ट्रियां भी नहीं हो पा रही हैं। शनिवार को तो दोपहर करीब 12 बजे ही सर्वर ठप हो गया, लिहाजा महज 30 रजिस्ट्रियां ही हो पाईं।
नाराज अधिवक्ताओं का कहना था कि सर्वर की समस्या लगातार बनी हुई है। समाधान के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। इस कारण लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के महामंत्री रामलखन यादव ने बताया कि आए दिन सर्वर डाउन होने के कारण जमीनों के बैनामे नहीं हो पा रहे हैं। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को परेशानियां उठाना पड़ रही हैं।
विज्ञापन

सर्वर में खराबी से पांचों रजिस्ट्री कार्यालयों में पंजीयन बाधित

लखनऊ। आधार और निबंधन विभाग के सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण मोहनलालगंज सहित बीकेटी, सरोजनीनगर, मलिहाबाद व सदर के पांचों उप निबंधक कार्यालयों में तीन दिनों से पंजीकरण प्रभावित है। इस कारण जमीन का बैनामा कराने के लिए आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भीड़ और अव्यवस्था का माहौल व्याप्त है।
ऑनलाइन दस्तावेज पंजीकरण पोर्टल में लगातार आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष कुलदीप वर्मा की अगुवाई में शनिवार को अधिवक्ताओं ने सहायक स्टांप आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर पोर्टल सुचारू व निर्बाध रूप से संचालित कराने की मांग की। सहायक स्टांप आयुक्त (प्रथम) राजेश तिवारी ने बताया कि सर्वर की समस्या पूरे प्रदेश में हैं। सुधार के लिए शुक्रवार शाम से तकनीकी टीम लगी हुई है। अवकाश के दिन भी मुख्यालय खोलकर एनआईसी की टीम सर्वर दुरुस्त करने के लिए प्रयासरत है।

गोरखपुर, दिल्ली व कर्नाटक समेत दूरदराज से आए लोग लौटे

निबंधन कार्य न होने से विक्रेता बिना बैनामा कराए लौटने को विवश हो रहे हैं। शनिवार को कर्नाटक से पति के साथ पंजीकरण कराने आई मधुलिका पांडेय ने बताया कि वह दो दिन से रजिस्ट्री कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं। वहीं, राजकिशोर रावत का कहना है कि तीन दिनों से वह जमीन का बैनामा कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। किसान को भुगतान भी कर दिया है।

उप निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री न होने पर हंगामा।

उप निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री न होने पर हंगामा।

उप निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री न होने पर हंगामा।

उप निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री न होने पर हंगामा।

उप निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री न होने पर हंगामा।

उप निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री न होने पर हंगामा।

उप निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री न होने पर हंगामा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें