फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वकीलों का एलान... न्यायिक व विधिक कार्य से रहेंगे विरत, आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Tue, 18 Mar 2025 11:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

वकीलों ने प्रदेश सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। लखनऊ और सेंट्रल बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि 18 मार्च को अधिवक्ता न्यायिक व विधिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
वकीलों ने थाने में किया हंगामा। (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। यह निर्णय विभूतिखंड थाने में 14 मार्च को अधिवक्ताओं से मारपीट और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में लिया गया है। सोमवार को सेंट्रल बार व लखनऊ बार एसोसिएशन की कचहरी में हुई संयुक्त बैठक में इस बात का फैसला किया गया।
विज्ञापन


सेंट्रल बार के अध्यक्ष अरविंद कुमार कुशवाहा, महामंत्री अमरेश पाल, लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश प्रसाद तिवारी और महामंत्री बृजभान सिंह ''भानु'' के नेतृत्व सोमवार को बैठक हुई। इसमें कहा, दोनों बार एसोसिएशन की तरफ से कोई भी हड़ताल का प्रस्ताव पारित नहीं किया गया, लेकिन पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अधिवक्ताओं पर हड़ताल पर रहने का आरोप लगाकर यातायात डायवर्जन का आदेश पारित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः- IPS Transfer In UP: प्रदेश के पुलिस तंत्र में बड़ा फेरबदल, 32  IPS अधिकारी इधर से उधर; देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आम जनमानस व स्कूल के बच्चों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी। प्रशासन से मांग की गई कि थाना विभूतिखंड के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज केस खत्म किया जाए।

पूरे इलाके का छावनी में किया गया तब्दील

अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक पुलिस तैनात रही। जगह-जगह पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी थी। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी, डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव फोर्स के साथ अलग-अलग पॉइंट पर मौजूद थे। हालांकि, सोमवार को वकीलों ने कोई प्रदर्शन नहीं किया। मंगलवार के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें