लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड वाली बिल्डिंग को ध्वस्त करने का आदेश एलडीए ने 10 जून को जारी किया था। बिल्डिंग पर उसे चस्पा भी किया गया था, लेकिन बिल्डिंग मालिक के वकीलों ने आदेश की प्रति न मिलने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एलडीए के लालबाग स्थित विहित प्राधिकारी कार्यालय में हंगामा किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वायरल वीडियो में वकील आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें आदेश की प्रति मांगने के बाद भी नहीं दी जा रही है। इसके लिए वह कई दिन से दौड़ रहे हैं। वकीलों ने चेतावनी भी दी कि यदि आदेश नहीं दिया गया तो वह शनिवार को एलडीए के गोमतीनगर कार्यालय में जाकर विरोध जताएंगे। इसकी वजह यह है कि आदेश की प्रति मिलने के बाद ही बिल्डिंग मालिक एलडीए के आदेश के खिलाफ मंडलायुक्त के यहां अपील कर सकता है।
हंगामा करते वकील।