फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ध्वस्तीकरण आदेश न मिलने से नाराज वकीलों का एलडीए कार्यालय में हंगामा

विज्ञापन
हंगामा करते वकील।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड वाली बिल्डिंग को ध्वस्त करने का आदेश एलडीए ने 10 जून को जारी किया था। बिल्डिंग पर उसे चस्पा भी किया गया था, लेकिन बिल्डिंग मालिक के वकीलों ने आदेश की प्रति न मिलने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एलडीए के लालबाग स्थित विहित प्राधिकारी कार्यालय में हंगामा किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में वकील आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें आदेश की प्रति मांगने के बाद भी नहीं दी जा रही है। इसके लिए वह कई दिन से दौड़ रहे हैं। वकीलों ने चेतावनी भी दी कि यदि आदेश नहीं दिया गया तो वह शनिवार को एलडीए के गोमतीनगर कार्यालय में जाकर विरोध जताएंगे। इसकी वजह यह है कि आदेश की प्रति मिलने के बाद ही बिल्डिंग मालिक एलडीए के आदेश के खिलाफ मंडलायुक्त के यहां अपील कर सकता है।

हंगामा करते वकील।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें