फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवेशन में भिड़े अधिवक्ता, गाड़ियों के शीशे टूटे

Sun, 19 Apr 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर स्थित लॉन में शुक्रवार की रात बार काउंसिल चुनाव के अधिवक्ता अधिवेशन में वकीलों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर ईंट-पत्थर चले, जिससे दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर चोरी और तोड़फोड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि महामंत्री पद के प्रत्याशी जीतू यादव के समर्थन में यह कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान कुछ अधिवक्ताओं में विवाद हुआ। इसके बाद लॉन के बाहर खड़ी गाड़ियों पर पथराव किया गया। नरपत खेड़ा पारा निवासी अधिवक्ता अरुण प्रताप सिंह ने कार क्षतिग्रस्त होने और 12 हजार रुपये चोरी होने का आरोप लगाया। पुलिस ने काकोरी निवासी संतोष पांडेय और गोमतीनगर निवासी अभिनय शुक्ला को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें