फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवक्ताओं ने पीछा कर दो दोस्तों पर चलाई गोली

Tue, 28 Jul 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अनस।
विज्ञापन
लखनऊ। मामूली विवाद में अधिवक्ता ने साथियों के साथ स्कूटी सवार दो दोस्तों पर गोली चला दी। गोली वजीरगंज के पीर जलील निवासी अनस के पैर में लगी। अनस को उसका साथी हर्षित ट्रॉमा सेंटर लेकर गया, जहां उसका इलाज जारी है। हर्षित की तहरीर पर डायना कैफे के संचालक व अधिवक्ता सिराज, उसके साथी रिजवान, हमजा और पांच अज्ञात के खिलाफ कैसरबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार रात अनस और हर्षित डायना कैफे में बैठे थे। इसी दौरान कैफे में सिराज और रिजवान का कुछ लोगों से विवाद हो गया। हर्षित का कहना है कि विवाद बढ़ता देखकर अनस और उन्होंने बीचबचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया और थोड़ी देर बाद वहां से निकल गए।
आरोप है कि कैफे से निकलकर दोनों स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार आरोपियों ने उनका पीछा किया और रतन स्क्वायर के पास ओवरटेक कर दोनों को रोक लिया। आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों की पिटाई कर दी। इसके बाद असलहे से फायरिंग की। गोली अनस के बाएं पैर में लगी और वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

भीड़ जुटने पर भागे आरोपी
हर्षित का कहना है कि गोली की आवाज सुनकर वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ देखकर आरोपी कार से भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अनस को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अनस की हालत खतरे से बाहर है। इंस्पेक्टर का कहना है कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विवाद का कारण पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अनस पर हो चुकी है गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई
इंस्पेक्टर के मुताबिक छानबीन में सामने आया है कि अनस पर पहले से कई एफआईआर दर्ज हैं। हाल ही में उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। उधर, तीनों नामजद आरोपी अधिवक्ता हैं, जिनपर जानलेवा हमला, बलवा, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस असलहा बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें