पॉलीटेक्निक में 32 हजार अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश
लखनऊ। राजधानी सहित प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में चल रही प्रवेश काउंसिलिंग में अब तक 32 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि तृतीय चरण के लिए 19 जुलाई तक विकल्प भरने का अवसर दिया जाएगा। इच्छुक छात्र तय तिथि तक आवेदन कर सकेंगे।