फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सदर तहसील में वकीलों ने लेखपाल को पीटा

Wed, 23 Sep 2020 09:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ में गोमती नगर विस्तार स्थित सदर तहसील परिसर में बुधवार दोपहर को रिपोर्ट लगवाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद वकीलों ने लेखपाल प्रिंस राजी की पिटाई कर दी। आरोप है कि लेखपाल ने वसीयत के एक मामले में बिना जांच रिपोर्ट लगाने से मना कर दिया था। उसका कहना था कि जो सही है वो वही रिपोर्ट दस्तावेजों के आधार पर लगाएगा। विरोध में लेखपाल काम-काज ठप कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान न तो तहसीलदार और न ही एसडीएम तहसील परिसर पहुंचे। आक्रोशित लेखपालों ने चेताया कि यदि बृहस्पतिवार तक मारपीट के आरोपी पर रिपोर्ट न हुई तो जिले भर में आंदोलन का ऐलान होगा।
विज्ञापन


लेखपाल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने बताया कि विरोध में बृहस्पतिवार को सभी तहसीलों में कार्य बहिष्कार रहेगा। बात नहीं बनी तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। संगठन की मांग है कि आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाए। बताया कि दोपहर सवा बारह बजे छह वकील तहसीलदार शंभू शरण के कमरे के पास पहुंचे और लेखपाल प्रिंस राजी को बुलाकर बिना जांच वरासत के एक मामले में रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाने लगे। इनकार पर हंगामा कर लेखपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। जानकारी पाकर तहसील परिसर में मौजूद अन्य लेखपालों ने पहुंचकर लेखपाल को बचाया। इस संबंध में एसडीएम सदर सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कर्मचारियों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है। आरोपी वकीलों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें