फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पार्किंग विवाद में अधिवक्ता पर फायरिंग, बची जान

Tue, 20 Oct 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। अंसल स्थित होटल सेंट्रम में डांडिया नाइट के दौरान पार्किंग विवाद में अधिवक्ता पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक, सरोजनीनगर के सूरज पल्ली निवासी अधिवक्ता युवराज गुप्ता शनिवार शाम दोस्त निमिष गौड़ के साथ आयोजन में पहुंचे थे। रात करीब 12 बजे होटल के बाहर वह एसयूवी के पीछे अपनी कार खड़ी कर रहे थे। तभी एसयूवी सवार बीबीडी के गोयल एनक्लेव निवासी यशराज जायसवाल उनसे भिड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर यशराज ने पिस्तौल निकालकर युवराज पर तान दी और फायरिंग कर दी। युवराज बच गए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल अवैध पिस्तौल और दो कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें