फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवक्ता पर घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

Fri, 31 Jul 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गुडंबा। क्षेत्र की एक महिला ने कल्याणपुर निवासी वकील रंजीत वर्मा पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी उसकी स्कूटी भी ले गया। गुडंबा पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, बुधवार शाम 6:45 बजे रंजीत वर्मा उनके घर आया था। उस समय पति और बेटा घर में मौजूद थे। करीब 7:30 बजे पति के बाहर जाने पर रंजीत ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने दरवाजे बंद कर दुष्कर्म किया। शोर मचाने के बावजूद दूसरे कमरे में मौजूद उनका बेटा बंद दरवाजे के कारण कुछ नहीं कर सका। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और ई स्कूटी लेकर भाग गया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें