फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से विधि छात्र की मौत

Tue, 17 Mar 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आर्यन की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
चिनहट। किसान पथ स्थित नरेंदी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बीबीडी कॉलेज के विधि छात्र आर्यन सिंह (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक कल्ली पश्चिम निवासी आर्यन सिंह बाइक से सोमवार को करीब 3:30 बजे कॉलेज से घर लौट रहे थे। रास्ते में नरेंदी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्यन सिंह के पिता संदीप सिंह कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। परिवार में आर्यन के अलावा एक और भाई है। इंस्पेक्टर मुताबिक वाहन चालक मौके से भाग गया है। घटना की जांच की जा रही है। छात्र ने हेलमेट पहन रखा था। सिर में कोई चोट के निशान नहीं थे।

आर्यन की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें