फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह केंद्रों पर तीन से होंगी लखनऊ विवि की विधि परीक्षाएं

Fri, 19 Apr 2019 01:19 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
परीक्षा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय की परीक्षा छह केंद्रों पर होगी। विवि ने इसके लिए परीक्षा केंद्र और शिफ्टिंग सूची भी जारी कर दी है। एलएलबी तीन वर्षीय और ऑनर्स की परीक्षा तीन मई से शुरू होनी हैं। परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। परीक्षा के लिए 10 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और दूसरी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच होनी है।
विज्ञापन


एलएलबी और एलएलबी ऑनर्स
परीक्षा केंद्र            कॉलेज
  • लखनऊ विवि नवीन परिसर    - लविवि, गीता लॉ कॉलेज, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर लॉ कॉलेज, लखनऊ लॉ कॉलेज, आरडीएसजे कॉलेज
  • चंद्रभान गुप्ता कृषि महाविद्यालय     - ज्यूरिस लॉ कॉलेज,  गीत लॉ कॉलेज
  • शिया पीजी कॉलेज          - रेडिएंट कॉलेज ऑफ लॉ, श्री जेएनपीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, सिटी एकेेडमी लॉ कॉलेज तिवारीगंज
  • श्री जेएनपीजी कॉलेज        - शिया पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, सिटी एकेडमी लॉ कॉलेज, हीरालाल यादव लॉ कॉलेज, मुलायम सिंह यादव लॉ कॉलेज
  • चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन    - यूनिटी लॉ कॉलेज, सिटी एकेडमी लॉ कॉलेज
  • सिटी एकेडमी लॉ कॉलेज    - अकबरी बेगम लॉ कॉलेज, नर्वदेश्वर लॉ कॉलेज, पीआर मेमोरियल विधि महाविद्यालय, सेंट मदर टेरेसा लॉ कॉलेज, मां वैष्णों देवी लॉ कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें