रायबरेली। कोहरे ने ट्रेनों के संचालन की समय सारिणी बिगाड़ दी है। जिले से होकर गुजरने वाली कोई भी ट्रेन समय से नहीं दौड़ रही है। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच ठिठुरते हुए कई घंटों तक यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को वंदेभारत ट्रेन भी देर से आई। गोरखपुर से आने वाली वंदेभारत पौन घंटे तो प्रयागराज से आने वाली वंदेभारत आधे घंटे विलंब से पहुंची।
पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा चार घंटे, चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस और हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल चार घंटे देर से आई। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर साढ़े पांच घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ढाई घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस सवा दो घंटे, मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची।
प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटे, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई। रविवार रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर सात घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस सवा चार घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से आई।
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा प्रभावति हैं। पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण विलंब से आ रही हैं।