राजकीय अभिलेखागार में चल रही तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश डाक टिकट प्रदर्शनी
(यूफिलेक्स-2014) का रविवार को समापन हो गया।
इस मौके पर डाक सेवा बोर्ड
के सदस्य (प्रचालन) कमलेश्वर प्रसाद ने मुरादाबाद की पीतल नक्काशी पर एक
विशेष आवरण और विरुपण के एलबम का लोकार्पण किया।
कमलेश्वर प्रसाद ने कहा कि
डाक टिकट ज्ञान के भंडार होते हैं। ये हमें शिक्षा, साहित्य, कला के
साथ-साथ देश की प्राकृतिक और भौगोलिक स्थितियों की जानकारी कराते रहते हैं।
प्रदर्शनी के अंतिम दिन स्कूली बच्चों के लिए फिलेटलिक गेम्स के आयोजन
हुए। प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में विजेताओं को दो स्वर्ण, एक रजत और 14
कांस्य पदक और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
अरुण सिंह को सीपीएमजी रोलिंग
ट्रॉफी प्रदान की गई। सीनियर वर्ग में हिमांशु कुमार सिंह को गवर्नर ट्रॉफी
दी गई।