लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। प्रवेश निदेशक मिर्ज़ा मोहम्मद अबु तैय्यब ने यह जानकारी दी। अभ्यर्थी सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन shiacollege.ac.in या shiacollege.org पर उपलब्ध हैं। ऑफलाइन आवेदन प्राचार्य कार्यालय के कैशियर काउंटर से सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं। किसी भी समस्या के लिए admissionsshiapgcollege.ac.in पर ईमेल या हेल्पलाइन नंबर 8090033896, 7800220192 पर संपर्क कर सकते हैं।