परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि बहुत बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने सर्वर में खराबी के कारण तीन चार बार रजिस्ट्रेशन कर दिया है। इसलिए टीईटी 2018 के रजिस्ट्रेशन की संख्या 18.90 लाख से अधिक हुई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुल्क जमा होने की पुष्टि के साथ इनकी संख्या में कमी होगी।