लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए और बीए ऑनर्स को छोड़कर अन्य 10 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑन लाइन ऑफ कैंपस काउंसलिंग की अंतिम तारीख सोमवार रात 12 बजे समाप्त हो गई। काउंसलिंग के लिए 10 पाठ्यक्रमों में 6052 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। अभ्यर्थियों के पास बुधवार तक विकल्प भरने का अंतिम मौका होगा। सभी अभ्यर्थियों को विकल्प भरना अनिवार्य होगा। विकल्प भरने के बाद 15 जून आवंटन जारी किया जाएगा।
लविवि में इस साल एलएलबी ऑनर्स, बीएससी मैथ्स, बीएससी बायो, बीकॉम-बीकॉम ऑनर्स, बीसीए, बीवोक, बीबीए-एमबीए 5 इयर, बीवीए-बीएफए, डिप्लोमा फाइन आर्ट और बीएलएड पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग ऑफ कैंपस ऑनलाइन होनी है। अभ्यर्थी इनकी काउंसलिंग में घर बैठकर ही शामिल हो सकता है। लविवि प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी को वेबसाइट पर अपने प्रमाणपत्र अपलोड करके कुल मिलाकर 6052 अभ्यर्थियों ने 200 रुपये पंजीकरण शुल्क और 3000 हजार रुपये एडवांस फीस जमा कर दी है। बीएलडी में 1247, बीकॉम में 1838, बीएससी बायो में 777, बीएससी मैथ्स में 1066, बीवोक में 9, बीसीए में 168, बीवीए में 191, डिप्लोमा फाइन आर्ट में 5, एलएलबी ऑनर्स में 209 और बीबीए में 542 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।