फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 25 मतदानकर्मियों को आज अंतिम मौका, होगा मुकदमा

Fri, 19 Apr 2024 03:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा चुनाव के लिए मतदानकर्मियों का पहले चरण का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। अंतिम दिन भी पांच मतदानकर्मी गैरहाजिर रहे। तीन दिन के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 25 मतदानकर्मियों को 19 अप्रैल को हरहाल में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। आखिरी मौका दिया गया है। प्रशिक्षण में शामिल न होने पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


बीती 15 अप्रैल से मतदानकर्मियों के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू हुआ। सीडीओ पूजा यादव, डीडीओ अरुण कुमार, परियोजना निदेशक राजेश मिश्रा ने मतदानकर्मियों को ईवीएम से मतदान कराने के टिप्स दिए। मतदानकर्मियों को बताया गया कि वे निर्भीक होकर व बिना किसी दबाव में मतदान कराएंगे। उनकी सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त बूथों पर रहेंगे। बृहस्पतिवार को अंतिम दिन के प्रशिक्षण में पांच मतदानकर्मी प्रशिक्षण लेने के लिए नहीं पहुंचे। तीन दिन के प्रशिक्षण में 25 मतदानकर्मी गैरहाजिर रहे।
जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मतदान कार्मिक का पहले चरण के प्रशिक्षण का काम फिरोज गांधी महाविद्यालय में दो पालियों में पूरा हो गया। मतदान अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक 25 मतदानकार्मिक अनुपस्थित रहे। 19 अप्रैल को द्वितीय पाली में उपस्थित होकर प्रशिक्षण लेने के आदेश दिए गए हैं। उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त न करने की दशा में संबंधित कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत संज्ञेय अपराध मानते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें