पारा में जनसेवा केंद्र का टूटा शटर।
लखनऊ। पारा के खुशहालगंज निवासी साहिल के जन सुविधा केंद्र का शटर तोड़कर चोर लैपटॉप, पर्स और गल्ले में रखे 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। साहिल ने बुधवार को पारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साहिल के मुताबिक खुशहालगंज चौराहे के पास उनका जन सुविधा केंद्र है। मंगलवार रात वह केंद्र बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह केंद्र पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।