फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक की पिटाई से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर के चौहानपुरम में शुक्रवार देर शाम रुपये चोरी का आरोप लगाकर मकान मालिक ने अपने किराएदार एक निजी बिजली मैकेनिक की जमकर पिटाई की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के अचलगंज थानान्तर्गत अर्चित खेड़ा निवासी अरविंद कुमार सरोजनीनगर के चौहानपुरम में अपना मकान बनवा रहे हैं। बताते हैं कि अरविंद के गांव का ही रहने वाला अशोक कुमार (35) उनके निर्माणाधीन मकान में पिछले कुछ दिनों से बिजली का काम कर रहा था। पुलिस की माने तो शुक्रवार शाम अरविंद की पत्नी सरला देवी अपना निर्माणाधीन मकान देखने पहुंची। अरविंद का आरोप है कि सरला जब अपना बैग बाहर रखकर मकान के अंदर देखने चली गई, उसी दौरान उनके बैग से 35 हजार रुपये चोरी हो गए।
आरोप है कि इसके बाद अशोक पर चोरी का आरोप लगाते हुए अरविंद ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया तो घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस ने अशोक को सरोजनीनगर सीएचसी पहुंचाया जहां अशोक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी अरविंद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी मृतक अशोक के परिवारीजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें