फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मालवाहक विमान उतारने की तैयारी

Tue, 25 Jul 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फाइटर प्लेन मिग उतारने के बाद मालवाहक विमान उतारने की तैयारी है। इसका ट्रायल अक्तूबर में करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


एअरफोर्स के अधिकारियों ने प्रदेश सरकार से इस संबंध में आग्रह किया है। बता दें, एयरफोर्स ने पिछले वर्ष नवंबर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मिग विमान उतारा था। साथ ही फाइटर प्लेन उतारने के लिए एक्सप्रेस-वे को पास भी कर चुका है।
विज्ञापन


अब इस एक्सप्रेस-वे पर मालवाहक विमान उतारने की योजना बनाई गई है। शासन के एक अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के अधिकारियों ने पिछले दिनों मालवाहक विमान की लैंडिंग व टेक-ऑफ के परीक्षण को लेकर संपर्क किया था।
विज्ञापन


इसके लिए अक्तूबर का महीना प्रस्तावित है। संभावना जताई जा रही है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सैन्य जरूरतों के लिए भी पूरी तरह मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें