फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीतापुर रोड पर दूसरे दिन मुक्त कराई 10 करोड़ की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीतापुर रोड पर अवैध कब्जे से जमीन को खाली कराने को लेकर एलडीए का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी चला। एलडीए ने करीब 10 करोड़ रुपये कीमत की पांच बीघा जमीन मुक्त कराई। सोमवार को एलडीए ने करीब 40 करोड़ रुपये कीमत की जमीन को मुक्त कराया था।
विज्ञापन




मड़ियांव थाने से आगे जहां पर फ्लाईओवर उतरता है वहां पर रेलवे लाइन और सड़क के बीच एलडीए की करीब 40 बीघा अर्जित जमीन है। यहां पर लोगों ने जो पक्के, घर, दुकान, गोदाम आदि बना ली थीं उनमें मंगलवार को करीब 10 कब्जों को एलडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान विरोध भी हुआ, लेकिन पुलिस मौजूद होने के कारण सफल नहींं हो पाए। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह जमीन सीतापुर रोड प्रसार योजना के समय अधिग्रहित की गई थी। एलडीए के सम्पत्ति प्रभारी और एसडीएम शशि भूषण पाठक ने बताया कि बचे कब्जों को हटाने के लिए शुक्रवार को फिर अभियान चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें