फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा के भूमि संरक्षण अधिकारी निलंबित, मुकदमा भी दर्ज 

Fri, 15 Nov 2019 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
up government
विज्ञापन

राज्य सरकार ने भूमि संरक्षण विभाग में सरकारी धन के गबन और पद के दुरुपयोग के आरोप में फिरोजाबाद के तत्कालीन भूमि संरक्षण अधिकारी दिनेश कु मार यादव को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


दिनेश कुमार यादव मौजूदा समय गोंडा में तैनात हैं। दिनेश के खिलाफ गोंडा के तरबगंज थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दिनेश कुमार यादव पर फिरोजाबाद में प्रभारी भूमि संरक्षण अधिकारी के पद तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार व 56 लाख रुपये से ज्यादा सरकारी धन के गबन का आरोप है। 
विज्ञापन


विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह के निर्देश पर दिनेश कुमार यादव को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यादव के पास कई अन्य जिलों का भी चार्ज रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें