फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भूमि अधिग्रहण बिल पर नहीं ली सहयोगी दलों की राय'

Mon, 02 Mar 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश मामले में केंद्र की मोदी सरकार से भारी चूक हुई जिसका परिणाम है कि उसे अपने सहयोगियों के विरोध झेलना पड़ रहा है। यह बात सांसद अनुप्रिया पटेल ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से कही।
विज्ञापन


सांसद अनुप्रिया ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसान विरोधी है, इसे लाने के पहले केंद्र की मोदी सरकार ने अपने ही सहयोगी दलों से राय नहीं ली जो वास्तव में चूक है।

यही कारण है कि उसे अपने ही सहयोगी दलों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस भूल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार करते हुए यह भी आश्वासन दिया है कि जो भी त्रुटियां है वह सहयोगी दलों की सहमति से कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश सरकार योजना बनाना जानती है चलाना नहीं

अनुप्रिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को भी आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का राजनीतिक कॅरियर खत्म होने के कगार पर है, अब उन्हें युवाओं को मौका देना चाहिए।

उन्होंने प्रदेश की अखिलेश सरकार को नकारा बताते हुए कहा कि वह सिर्फ योजनाएं बनाना जानते हैं, चलाना नहीं। प्रदेश सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना लोहिया समग्र गांव में जितना भ्रष्टाचार है, उतना किसी भी योजना में नहीं।

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। यहां से वह छपिया ब्लॉक के भिखारीपुर गांव पहुंची जहां आयोजित जन चेतना रैली को संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें