फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सफेदाबाद में मिलीं लंभुआ विधायक की लापता पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सुल्तानपुर की लंभुआ सीट से विधायक सीताराम वर्मा की लापता पत्नी को लखनऊ पुलिस ने बुधवार को सफेदाबाद से खोज निकाला। बताया गया कि उन्हें भूलने की बीमारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, उनका एक भांजा हिंद मेडिकल कॉलेज में पढ़ता था। वह उसीसे मिलने आई थीं। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने पूरी कार्रवाई लखनऊ पुलिस की ओर से करने की बात कही है।



मंगलवार दोपहर लंभुआ के विधायक सीताराम वर्मा की 65 वर्षीय पत्नी पुष्पा वर्मा के लापता होने की सूचना मिलने के बाद लखनऊ के गाजीपुर थाने की पुलिस सक्रिय हुई थी।
विज्ञापन

10 पुलिस टीमें उनकी खोजबीन कर रही थीं। फुटेज व सर्विलांस में पुलिस को उनके बाराबंकी की ओर जाने की सूचना लगी थी।
बुधवार दोपहर लखनऊ के गाजीपुर पुलिस ने उन्हें हिंद अस्पताल के पास पाया। शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि उनका एक भांजा हिंद मेडिकल कॉलेज में पढ़ता था। संभवत: वह उसी से मिलने आई थीं। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के पास से ही खोज निकाला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें