फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अभिभावक जान सकेंगे, कहां तक पहुंची स्कूल बस

Thu, 02 Nov 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बस लगा जीपीएस
विज्ञापन
अमेठी। स्कूल बस देरी से आने पर अब अभिभावकों को चिंता करने की जरुरत नहीं होगी। वह अपने मोबाइल पर ही बस की लोकेशन जान सकेंगे। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल बसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाने का निर्णय शासन स्तर पर लिया गया है।
विज्ञापन


जिले के निजी स्कूलों की बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की अनिवार्यता है लेकिन, बस कहां पहुंची, इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द सभी बसों में जीपीएस लगवाया जाएगा। ताकि उनकी लोकेशन मिलती रहे। जीपीएस की मदद से अभिभावक भी मोबाइल के जरिए बस में मौजूद बच्चे पर नजर रख सकेंगे। यदि बस चालक बच्चे को किसी भी गलत दिशा में लेकर जा रहा है, तो इसकी जानकारी तत्काल हो जाएगी।
बस, यदि कहीं जाम में फंसी है तो इसकी भी जानकारी हो सकेगी। फिलहाल परिवहन विभाग का दावा है कि जिले में संचालित बसों में जीपीएस सिस्टम लगवाया जा चुका है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधकों को बस में लगे जीपीएस सिस्टम को एक्टिव करने के साथ अभिभावकों के मोबाइल को लिंक करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावक से भी अपील की है कि स्कूल बसों में जीपीएस सिस्टम लगा है कि नहीं की जांच कर लोकेशन ट्रैक करने की विधि समझ लें, ताकि उन्हें बच्चों को स्कूल जाने व आने की पल-पल की रिपोर्ट मिल सके।

अधिकतर बसों में लग चुके जीपीएस जिले में अधिकांश स्कूल बसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगवाया जा चुका है। अभियान संचालित कर बसों की जांच करते शतप्रतिशत बच्चों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया जाएगा। जीपीएस सिस्टम एक्टिव रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सर्वेश सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें