फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लल्लू ने कहा,  अयोध्या में भूमि खरीद में घोटाला आस्था का अपमान

Mon, 14 Jun 2021 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर ट्रस्ट के भूमि खरीद में चंदे के धन का दुरुपयोग और घोटाला आस्था का अपमान है।
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर ट्रस्ट के भूमि खरीद में चंदे के धन का दुरुपयोग और घोटाला आस्था का अपमान है। दो करोड़ रुपये मूल्य की भूमि 18.50 करोड़ रुपये में खरीदने की जांच सीबीआई व ईडी से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह जनता के धन का बड़ा घोटाला है। इसमें भाजपा के साथ ही पीएम और सीएम को सामने आकर जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में हुए घोटाले के विरोध में सोमवार को महिला कांग्रेस ने सीएम आवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं पर न सिर्फ बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, बल्कि उन्हें रस्सी से बांधकर घसीटा भी गया। इससे पता चलता है कि घोटाला सामने आने से भाजपा और उसकी सरकार बौखला गई है। इंसाफ पसंद लोगों की आवाज दबाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें