फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लक्ष्मणनगरी ने किया भगवान राम को नमन

विज्ञापन
लक्ष्मणनगरी में मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। लक्ष्मणनगरी में मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में भजन और शहर भर में निकलीं शोभायात्राओं में जय श्रीराम के उद्घोष से राजधानी राममय हो गई। श्रीराम के साथ देवी सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमानजी की झांकियां निकलीं तो जगह-जगह पुष्पवर्षा से उनका भव्य स्वागत कर आरती उतारी गई। वहीं मंदिरों में सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चला। नवरात्र की नवमी के मौके पर घरों-मंदिरों में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन व मिष्ठान कराकर उपहार भेंट किए गए।
विज्ञापन

प्राचीन लेटे हुए हनुमानजी मंदिर में शुक्रवार दोपहर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के बाल रूप विग्रह को दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान कराया गया। ब्राह्मणों के वेद पाठ के दौरान उनका भव्य शृंगार हुआ। प्रभु को भोग लगाने के बाद भए प्रकट कृपाला दीन दयाला... भजन के साथ पंडित अमर मिश्रा ने आरती उतारी। मंदिर ट्रस्ट के सेवादार रिद्धि किशोर गौड़, आशीष अग्रवाल, विकास अग्रवाल और हर्षित सिंह आदि ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार स्वरूप फल, मिष्ठान व अन्य सामग्री प्रदान की। ट्रस्ट के मुख्य सेवादार डॉ. विवेक तांगड़ी ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

श्रीरामलीला पार्क सेक्टर-‘ए’ सीतापुर रोड योजना कॉलोनी में स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम के अभिषेक, पूजन और आरती से हुई। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान राम से सुख-समृद्धि की कामना की। भजनों की प्रस्तुति ने भक्तों को आह्लादित कर दिया। कमलेश दुबे, कौशल किशोर पांडेय, सरोज, कांति पांडेय, सुमन शुक्ला, नीलम पांडेय, रामकुमारी सोनी, नीरज, शाश्वत पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लक्ष्मणनगरी में मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

लक्ष्मणनगरी में मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

लक्ष्मणनगरी में मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

लक्ष्मणनगरी में मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

लक्ष्मणनगरी में मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

लक्ष्मणनगरी में मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें