लखनऊ। पीजीआई के उतरेठिया में चोरों ने व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों का माल समेट ले गए। घटना सोमवार की देर रात ढाई बजे की है।
पीड़ित व्यापारी सत्येंद्र सिंह ने बताया चोरों ने उनके कमरों में बाहर से कुंडी लगा दी थी। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी से करीब चार लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोर नीचे खड़ी स्कूटी भी ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन चाबी न लगने के कारण स्कूटी नहीं ले जा पाए। इस दौरान घरवालों के शोरगुल से चोर भाग निकले। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा।